सफलता पर भरोसा करंे

मधुरम समय


सफलता पर भरोसा करंे


मधुरम समय, देहरादून।


जिस कार्य को शुरू किया जाये उसके  लिए स्वयं की योग्यता के विषय में दुविधा नही होनी चाहिए। सफल होने के लिए विश्वास जगना आवश्यक है। सफलता  प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास भरपूर मात्रा में होना चाहिए। तभी सफलता कदम चूमती है। उसमंे विश्वास होना चाहिए। कि उसे किस मार्ग पर चलना है। तथा विश्वास के साथ आगे बढ़ते जाइये।


विश्व में जो भी महान व्यक्ति हुए हैं, उनमें दृढ़-निश्चय तथा निर्णय क्षमता के गुण पाये गये हैं। मन को हां तथा ना के बीच लटकाए रखना या निश्चयों पर पुनर्विचार करना उन व्यक्तियों के स्वभाव में नही था। दृढ़ निश्चयता  व्यक्ति  में आत्मविश्वास का प्रतीक होता है। अगर मनुष्य में किसी भी कार्य के प्रति आत्मविश्वास है तो वह उससे सम्बन्धित पहलुओं पर कभी अनिश्चय स्थिति में नही रहेगा। दृढ़ निश्चयता से जहां व्यक्ति में आत्मविश्वास जगता है। वहीं वह सफलता की ओर मार्ग निश्चित कर देता है। दृढ़ निश्चयी व्यक्ति परीक्षा, साक्षात्कार तथा किसी भी प्रतियोगिता में अपने दृढ़ मन के कारण सफलता प्राप्त करते हैं। यदि आप दृढ़ निश्चय है तो जीवन में किसी प्रकार की सफलता प्राप्त कर सकते है।