मधुरम समय
राष्ट्र निमार्ण मंे युवा शक्ति की भूमिका
मधुरम समय, देहरादून। राष्ट्र निमार्ण में युवा शक्ति अहम भूमिका निभाती है। सच्चा विद्यार्थी वही है, जिसके मन में विद्यार्जन के प्रति सच्ची जिज्ञासा और लगन होती है। जो विद्या प्राप्ति के मार्ग में आने वाली कठिनाइयों को देखकर आनंदित होता है। विद्या को केन्द्र बनाकर अन्य सब बातों को भूल जाता है। उसका यह भी कर्तव्य है कि वह ज्ञान भरपूर होकर राष्ट्र निमार्ण की दिशा में अपना सक्रिय योगदान दे। आज का छात्र कल का नागरिक होगा। उसी के कंधों पर देश के निमार्ण और विकास का भार होता है। किसी भी देश के युवक-युवतियां देश की तरक्की की अपार शक्ति होते है। उनमें उत्साह का अत्यधिक स्रोत्र होता है। विद्याध्ययन से विद्यार्थियों मंे चिंतन और मनन शक्ति का विकास होता है। जब विद्यार्थी समाज सेवा का लक्ष्य बनाकर बढ़ेंगे, तभी वे सच्चे राष्ट्र निर्माता कहला सकेंगे। इसलिए यह आवश्यक है कि विद्यार्थी अपनी शक्ति का सही मूल्यांकन करते हुए उसे सृजनात्मक कार्यो में लगायें।