हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन

मधुरम समय                            
हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन



मधुरम समय,देहरादून। वस्त्रमंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में परेडग्राउण्ड में हस्तशिल्प प्रदर्शनी उद्घाटन किया गया। जिसमें लोग हस्तशिल्प सामन खरीदने के प्रति अत्यधिक रूचि ले रहे हैं।
वस्त्रमंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में परेडग्राउण्ड में हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन 5दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक  किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन् पूर्व उपनिदेशक हस्तशिल्प अमरदेव डोभाल द्वारा किया गया। जिसमें विभिन्न प्रदेशों से आये शिल्पकारों ने  हाथ से बने सामान की स्टाल लगाई हुई  है। यहां पर  सौल,पंजादरी,इमिटेशन ज्वेलरी,वूलन क्राफ्ट,हैंड एंब्रांडरी एवं क्रोसेट जरी व जरी का सामान टेक्सटाइल ब्लांक प्रिंटिंग काष्ठ,कलर लेदर कैन एंव बंबू से बना सामान प्रदर्शित किया  गया है। प्रदर्शनी में आये लोग हस्तशिल्प सामान खरीदने के प्रति अत्यधिक रूचि दिखा रहे हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक निदेशक हस्तशिल्प देहरादून बालेश्वर मिलि, मीडिया प्रभारी किशोर राव उपस्थित थे।