मधुरम समय
निषाद पार्टी चुनाव विधानसभा चुनाव में जुटी
मधुरम समय, देहरादून। निषाद पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी। पार्टी ने समाज के लोगांे से आहवान किया है कि वे पार्टी के जनकल्याणकारी नीतियों को समझे तथा पार्टी की सदस्यता लें। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 संजय कुमार निषाद ने कहा कि पार्टी प्रदेश में बुथ,मंडल तथा प्रदेश स्तर पर अपनी पकड मजबूत करेगी। और बुद्धिजीवी लोगों को पार्टी से जोडेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगी। और अन्य दलों को करारी टक्कर देगी। पार्टी गरीब, निर्धन तथा कमजोर वर्ग के परिवारों के कल्याण के लिये कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को टैम्पो का परमिट सस्ता करना चाहिए। जिससे जरूरत मंदों को यह सुविधा मिल सके। और वे अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। सरकार को अन्य कल्याणकारी योजनाओं को सुलभ बनाना चाहिए। जिससे अत्यधिक लोग इन योजनाओं का लाभ अर्जित कर सकें। उन्होंने कहा कि पार्टी ने गिरीश चैतन्य यादव को उत्तराखण्ड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। ज्योति कश्यप को जिला अध्यक्ष, प्रदीप कश्यप को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा नफे सिंह को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। जनता पार्टी जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड रहे हैं।