मधुरम समय
महाराष्ट्र के टावल मेले में आकर्षण केन्द्र
मधुरम समय, देहरादून डेस्क। परेडग्राउण्ड में आयोजित किये जा रहे दून हैडलूम एक्सपो में महाराष्ट्र के हाथ से बने टावल लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।यहां पर विभिन्न राज्यों से आये हुए व्यापारियों ने अपने राज्य की फेमस चीजों का प्रदर्शन किया हुआ है।लोगों की भीड केरल,पश्चिम बंगाल तथा महाराष्ट्र के स्टालों पर देखी गयी। जहां पर वे अपने पसंद के सामान पर दिलचस्पी दिखा रहे हैं। केरल के व्यापारी जितेन्द्र ने बताया कि उनके स्टाल पर खरीददारों की भीड जुटी रहती है तथा उनकी बिक्री अच्छी हो रही है। स्टाल में उसके पास कानूर कांटन, राजस्थान डाईप्रिट जो हैंडमेड है, इसके अलावा डाइनिंग मेट,ऐसी किल्ट भी है। वेस्ट बंगाल की स्टाल पर भी ग्राहकों की भीड देखी जा रही है। इस स्टाल पर ऐरी सिल्क,इक्कत सिल्क,चंदेरी, जामधानी कट वर्क सिल्क,मधुबनी फिश साड़ी प्रदर्शित की गयी है।महाराष्ट्र के स्टाल पर अनेक प्रकार के टांवल उपलब्ध है जो कि अलग अलग कैटगीरीज में उपलब्ध है जिसमें हैंड टावल,किचन टावल,बाथ टावल,बाथ गाउन, हेड मास्क, प्योर कांटन बेडशीट है। दर्शकों को ये चीजें बहुत अच्छी लग रही तथा वे अपनी पसंद के अनुसार उन्हें खरीद रहे हैं। नेशनल हैडलूम एक्सपो 25 दिसम्बर से 12 जनवरी 2020 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मेला अधिकारी के सी चमोली,अनुपम दिवेदी,राजेन्द्र कुमार, कुंवर सिंह बिष्ट गिरीश चन्द्र,संजय बिष्ट,अश्वनी शमा्र आदि मौजूद थे।
महाराष्ट्र के टावल मेले में आकर्षण केन्द्र