लाकडाउन 3मई तक बढ़ा

लाकडाउन 3मई तक बढ़ा
मधुरम समय, देहरादून। केन्द्र सरकार ने लाकडाउन 3मई तक के लिए बढ़ा दिया।जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने लाकडाउन के आखरी दिन 14 मार्च को की। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि समस्त राज्यों की राय यही थी कि इस स्थिति को आगे बढाया जाये।तभी सन्तोष जनक परिणाम आयेगे। कुछ राज्यों ने तो इसे आगे बढा दिया था।उन्होंने कहा कि विदेशों से भारत की स्थिति ठीक है। क्योंकि हमने समय पर स्थिति को समझ लिया था तथा देश हित में आवश्यक कदम उठाये तथा परिणाम घातक सिद्ध नही हुए हैं। जनता ने इसका पालन किया जो कि समय को देखते हुए उचित था। उन्होंने कहा कि लाकडाउन से लोगों को परेशानियां हो रही है। इसे सभी समझ सकते हैं लेकिन उन्हें यह पता है कि यह भी आवश्यक है। जान है तो जहान है।सरकार जनता को हर तरह की सुविधाएं प्रदान कर रही है जो कही जा रही है। इस कार्य में स्वयं सेवी संस्थाएं भी कार्यरत है।उन्होंने कहा कि लाकडाउन में अपने घर के वृद्ध लोगों का विशेष ध्यान रखें। घर पर रहें। जब आवश्यकता हो तभी घर से बाहर जायें। सोशियल डिस्टेंशन का पालन करें।मुख पर मास्क लगायें। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक जिले पर विशेष ध्यान रखा जायेगा तथा परिणामों की समीक्षा की जायेगी। तभी सरकार लाकडाउन के सम्बन्ध में कोई कदम उठायेगी। सभी से निवेदन है कि देश हित में लाकडाउन के नियमों का पालन करें।