चीन ने विश्वासघात किया

चीन ने विश्वासघात किया
मधुरम समय,देहरादून।उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि चीन एक ने बार फिर धोखे से हमला किया। वे गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दे रहे थे। उन्होंने कांन्फ्रेंस मंे कहा  कि चीन ने एक बार फिर 1962 की तरह दिया है।  दोनों पक्ष नियमित रूप से बार्डर शांतिवार्ता कर रहे थे। इस दौरान चीनी सैनिकों ने सोची समझी रणनीति से निहत्थे भारतीय सैनिकों पर धोखे से हमला किया। जिससे लगता है कि यह वार्ता एक दिखावा है उसकी मंशा कुछ और ही है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने चीनी सैनिकों का डट कर मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि इससे चीन को समझ जाना चाहिए कि भारत की सेना किसी से कम नही है। उन्होंने कहा कि वह 1962 था यह 2020 का भारत है। हमारी सेना जवाब देना जानती है। अब चीन को गलतफहमी दूर हो जानी चाहिए। हमारे सैनिकों ने धोखे से हुए हमले का भी डट कर मुकाबला किया। हमारे सैनिकों शहादत तथा वीरता को मैं नमन करता हूं।
रिपोर्ट- अनूप रतूड़ी