बांस के उत्पादन में वैज्ञानिक करंेगे सहयोग
मधुरम समय, देहरादून। राज्य में बांस रिंगाल का उत्पादन बढ़ाने में सर्व कल्याण विकास समिति के वैज्ञानिक सहयोग करेंगे। इस सम्बन्ध में सर्व कल्याण समिति तथा भारतीय मृदा एंव जल संरक्षण संस्थान के बीच समझौता किया गया है। भारतीय मृदा एंव जल संरक्षण संस्थान के निदेशक डां0 आर एस यादव ने इस पर खुशी प्रकट की। उन्होंने कहा कि बांस का पौधा अनेक संभावनाएं रखता है। राज्य के किसानों को इसका अत्यधिक सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में बंजर भूमि पर मृदा एंव जल संरक्षण की तकनीक से बांस के पौधे लगाये जाएगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बांस के प्लांटेशन के लिए काफी समय से किसानों तथा ग्राम पंचायतों को अनुदान दे रही थी। लेकिन इसके परिणाम संतोषजनक नही आ रहे थे। उन्होंने कहा कि अब भारतीय मृदा एंव जल सरक्षण संस्थान के वैज्ञानिकों के सहयोग से बांस के उत्पादन में सहयोग मिलेगा। यह कार्य विज्ञानी डा0 राजेश कौशल की देखरेख किया जायेगा। डा0 कौशल 2003 से बांस के पौधा रोपण,प्रबंधन तथा संवर्धन के लिए कार्य कर रहे हैं।
रिपोर्ट: अनूप रतूड़ी